फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को 15 हजार रैपिड किट मिलीं, रेड जोन इलाकों में होंगी इस्तेमाल

विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मे​डिकल स्टाफ दिनरात ड्यूटी निभा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। कोरोना वायरस की रैपिड टेस्ट के लिए पूरे प्रदेश में लगभग 15 हजार किट की पहली खेप पहुंच चुकी है। इसमें जम्मू संभाग में पांच हजार और कश्मीर संभाग में 9600 किट हैं। इन किट का इस्तेमाल रेड जोन वाले इलाकों में किए जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की निदेशक डा. रेणू शर्मा ने पांच हजार रैपिड टेस्ट किट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य विभाग रैपिड टेस्ट शुरू करने से पहले स्टाफ को पर्याप्त प्रशिक्षण मुहैया करवाएगा। अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर रैपिड टेस्ट शुरू किए जाएंगे। कश्मीर के स्वास्थ्य निदेशक डा. समीर मट्टू ने बताया कि विभाग को 9600 किट मिल गए हैं। इन किट को रेड जोन वाले इलाकों में बांट दिया गया है। रैपिड टेस्ट का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एक-एक जांच किट का ब्योरा केंद्र को देना होगा। हर दिन इसकी रिपोर्ट आईसीएमआर को सौंपनी होगी।
विज्ञापन

आधे घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट
कोरोना वायरस की रैपिड जांच के लिए एक जैसा प्रोटोकाल पूरे देश में रहेगा। रैपिड जांच की रिपोर्ट करीब आधे घंटे में मिल जाएगी और अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि रैपिड जांच केवल निगरानी के लिए है। कोरोना वायरस की जल्दी जांच के लिए रैपिड जांच नहीं है। रैपिड जांच केवल एक वैकल्पिक व्यवस्था है जिसका इस्तेमाल केवल सर्विलांस के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें