कलाका कोलोनी मे पुरी तरह से सील किया गया है।
जम्मू। नरवाल इलाके में एक साथ एकत्र होकर नमाज अता करने वाले आठ रोहिंग्याओं को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि इनमें से कोई दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल तो नहीं हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि करयानी तालाब के पास मस्जिद में यह लोग नमाज अता कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल लतीफ, मोहम्मद अयूब, सईद आलम, लाल मियां, नूर आलम, मोहम्मद हाशिम, सिराज मुस्तफा और अब्दुल जबार शामिल हैं। यह सब म्यांमार के रहने वाले हैं और इस समय कारगिल कालोनी में रहते हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
बाड़ी ब्राह्मणा से नौ को जीएमसी भेजा
सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा प्रशासन ने नौ रोहिंग्याओं को शक के आधार पर जीएमसी में चेकअप के लिए भेजा है। सूत्रों के अनुसार तेली बस्ती में रह रहे रोहिंग्या परिवारों में कोरोना वायरस होने के शक में उनके नौ सदस्यों को स्वास्थ्य जांच के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। सनद रहे कि बाडी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में 13 मार्च को एक जमाती पहुंचा था। तीन दिन रहने के बाद वह कश्मीर चला गया था। बाद में कश्मीर में उसकी मौत हो गई थी।