फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का वाहन पलटा, सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वाहन बुआखाल-रामनगर हाईवे पर पाले की चपेट में आकर पलट गया। वाहन में मंत्री डा. रावत सहित चार लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित रहे। इसके बाद डा. रावत दूसरे वाहन से सैंजी गांव पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें देहरादून भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत मंगलवार को थलीसैंण में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देहरादून लौट रहे थे कि बुआखाल-रामनगर हाईवे पर भरसार व चौंरीखाल के बीच लट्ठीगाड में उनका वाहन पाले की चपेट में आकर पलट गया। वाहन में मंत्री डा. रावत के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, राज्य सहकारी संबंध अध्यक्ष मातवर सिंह व मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी उमेश ढ़ौडियाल सवार थे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर फ्लीट में शामिल अन्य लोगों ने मंत्री व अन्य को वाहन से रेस्क्यू किया। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीएम जोगदंडे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को देहरादून छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें