फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में फिर गुलदार से दहशत

Mon, 30 Nov 2015 07:00 PM IST
दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा बाजारी क्षेत्र में फिर से गुलदार के घुस आने से लोगों में खौफ व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।  
विज्ञापन


नगरपालिका दुगड्डा क्षेत्र में विगत एक वर्ष से अधिक समय से गुलदार का आतंक है। क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर कुछ महीने पूर्व वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में कैद करने के प्रयास भी किये थे लेकिन वह पिंजरे से दूर ही रहा। एक बार फिर गुलदार एक सप्ताह से नगर क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। समीपवर्ती गांव भी गुलदार के आतंक के साए में जी रहे है। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज का अधिकांश वन क्षेत्र नगर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से सटा हुआ है। रेंज का अधिकांश क्षेत्र लैंटाना तथा काला बांस झाड़ियों से आच्छादित है। इसके कारण हिंसक वन्यजीवों का क्षेत्र वासस्थल बन गया है। विभाग की ओर से लैंटाना आदि के उन्मूलन के लिये पुख्ता प्रयास नही किए गए हैं। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि रात को पालिका के वार्ड नंबर एक धनीराम बाजार में जामा मस्जिद के निकट महबूब अली के आवास पर शनिवार देर सांय गुलदार घुस गया। घर में उसके छोटे बच्चों को अचानक वन्यजीव के आने से दहशत फैल गयी। उन्होंने शोर मचाया। महबूब अली ने बताया कि उसने शोर सुनकर कमरे में घुसे गुलदार को मुश्किल से बाहर भगाया गया। उसने लिखित शिकायत वन विभाग से की है।
विज्ञापन


इस संबंध में रेंज अधिकारी आरके बत्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिल गयी है। इस संबंध में वह वन मंत्री से वार्ता कर समस्या के निवारण के लिए सार्थक प्रयास करने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें