फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल, खोपड़ी और हड्डियां बरामद

Thu, 05 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना देवप्रयाग पुलिस और एसटीएफ (विशेष टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने यहां डिग्री कालेज के समीप चेकिंग के दौरान एक कार से गुलदार की खाल और हड्डियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कार में सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद माल की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र (आईजी) संजय गुंज्याल ने पुलिस टीम को 25 सौ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह  संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीनगर की ओर से आ रही एक कार में तीन व्यक्ति बगवान से हरिद्वार गुलदार की खाल और हड्डियां बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से गुलदार की खाल, खोपड़ी और हड्डियां बरामद कीं। संरक्षित श्रेणी के जानवर की खाल मिलने पर पुलिस ने कार में सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 


थानाध्यक्ष खंडूड़ी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चार-पांच माह पहले जंगल में गुलदार का शिकार किया था। जानवर की खाल, हड्डियां और खोपड़ी को सूखाकर वह हरिद्वार बेचने  ले जा रहे थे।

 जहां से उसे अन्य बाहरी राज्यों में अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत पर बेचा जाना था। पुलिस टीम मेें कांस्टेबल मनवर नेगी, नरेंद्र सिंह, हरक सिंह, कीर्तन सिंह, वेदप्रकाश भट्ट व महिपाल सिंह शामिल थे।


ये हुए हैं गिरफ्तार
कुलदीप सिंह (28) पुत्र दर्शन सिंह व दीवान सिंह (38) पुत्र सोबन सिंह दोनों निवासी ग्राम चमियाड़ी थाना हिंडोलाखाल और वीरेंद्र सेमवाल(60) पुत्र दयानंद ग्राम रुमधार (ललूड़ीखाल) थाना हिंडोलाखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें