फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्त स्कूलों में बनेगी शिकायत निवारण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के समस्त इंटर कालेज व हाईस्कूलों में आंतरिक शिकायत निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह समिति महिला कर्मचारियों और छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न सहित अन्य शिकायतों का निवारण करेगी।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि मंडल के समस्त जिलों के 1325 स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए थे। समिति में महिला कर्मचारी सहित चार सदस्य होंगे। जिस स्कूल में महिला कर्मचारी नहीं होंगी, वहां प्रीसाइडिंग ऑफिसर की नियुक्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं के मुद्दे पर मुखरता से कार्य करने वाले दो सदस्य, एनजीओ या अन्य संगठन से एक सदस्य शामिल होगा। मंडल, जिला व ब्लाक स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भी समिति गठित की गई है।
अपर निदेशक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इसके साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर 7827170770 भी जारी किया है। महिला कर्मी या छात्राएं इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें