फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यूसीसी से देवप्रयाग जैसे तीर्थस्थलाें को गोवा बनाना चाहती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदेवप्रयाग पहुंची उत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ यात्रा
I

Iउत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ यात्रा बुधवार को तीसरे दिन देवप्रयाग पहुंची। इस दौरान उक्रांद ने बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज से लिव इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। कहा कि सरकार यूसीसी जैसे काले कानून लाकर देवप्रयाग जैसे तीर्थ स्थलों को गोवा बनाना चाहती है।
I
Iयात्रा संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार लिव इन रिलेशनशिप से पाश्चात्य संस्कृति को देवभूमि पर थोपना चाहती है। वहीं एक वर्ष उत्तराखंड में निवासरत व्यक्ति को स्थायी निवासी बताकर राज्य के युवाओं के साथ छलावा कर रही है। इस कानून से बाहर का व्यक्ति सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी रखेगा। राज्य के युवाओं को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iउक्रांद केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून से समाज की मर्यादाएं समाप्त हो जायेगी। केंद्रीय प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा कि नदियों के किनारे अवैध रूप से बन रहे बड़े होटल, रिजॉर्ट गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। कहा कि गंगा नदी के 200 मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो उक्रांद स्वयं इनको तोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

I
Iटीकम राठौड़ ने बताया यात्रा में उक्रांद द्वारा संगम से रघुनाथ मंदिर तक ढोल दमाऊं के साथ जन जागरण किया गया। मलेथा में वीर माधो सिंह भंडारी के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पदयात्रा में शशि बंगवाल, विमला बहुगुणा, आशीष नेगी, अर्जुन नेगी, आकाश नौटियाल, देवेश सेन, जितेंद्र सिंह, संजीव भट्ट, प्रीति भूषण ममगाईं, प्रदीप नेगी व सोनू कार्की मौजूद थे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें