I
IIमंडल अध्यक्ष श्रीनगर के लिए बुधवार को पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी ली गई। इस दौरान भाजपा मंडल के अध्यक्ष के लिए 12 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पर्यवेक्षकों के समक्ष रखी। पर्यवेक्षक व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाचस्पति सेमवाल, मदन रावत ने कहा कि रायशुमारी की रिपोर्ट पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशलानाथ, जिला कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव कंडारी, पूर्व मंडल महामंत्री अनूप बहुगुणा, पूर्व मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल, सूर्य प्रकाश नौटियाल, प्रकाश सती, पंकज सती, उषा चौधरी, जगमोहन नेगी, संजय गुप्ता, नगमा तौफिक, राकेश डोभाल, सीमा भंडारी आदि शामिल रहे।I