फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा अग्निकांड के मृतकों को आर्थिक सहायता दे सरकार : गोदियाल

Thu, 18 Dec 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पाबौ बाजार में लोगों को संबो​धित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाबौ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड पाबौ बाजार व पैठाणी पहुंचे। गोदियाल ने गोवा अग्निकांड में मृतक पाबौ ब्लॉक के छानी गांव निवासी सुमित नेगी घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के सभी नौ मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की अपील की। साथ ही पीड़ित परिवारों को रोजगारपरक योजनाओं का लाभ दिया जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे गोदियाल का पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। गोदियाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बुनियादी कार्यों पर अभी से तैयारियों में जुटने को कहा। कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कहा कि प्रदेश की सभी 70 सीटों पर ऐसे प्रत्याशी उतारे जाएंगे जिनकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और बेहतरीन कार्यप्रणाली होगी। दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस विजय हासिल कर प्रदेश में सशक्त सरकार बनाएगी। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पहला मौका है जब वह अपनी विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से गढ़वाली में बात करते हुए उन्हें गले लगाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सीमा चमोली, बुद्धि सिंह, चैत सिंह, पूर्व बीडीओ आशा राम पन्त, धर्म सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें