फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा : कैंतुरा

विज्ञापन
पौड़ी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यालय में जमकर गरजीं। उन्हाेंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती हैं लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। जल्द उनकी मांगों के समाधान को लेकर सकारात्मक निर्णय न लेने पर आगामी सत्र के दौरान विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मुख्यालय पौड़ी में एकत्रित हुए। इसमें पौड़ी, कल्जीखाल, खिर्सू, पाबौ, एकेश्वर, पोखड़ा, रिखणीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा समेत सभी विकास खंडों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने टीआरएच से रैली निकाली, जो बस अड्डा, माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
संगठन की जिलाध्यक्ष पूनम कैंतुरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर देहरादून में आंदोलन किया। सरकार ने मांगों के समाधान दो माह के भीतर किए जाने की बात कही। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। अब दो माह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय 18 हजार करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में मंजू भट्ट, सरस्वती, मीना नेगी, अनीला, ज्योति, दीना रावत, बसंती, अनीता, बिमला, ऊषा रावत, अंबिका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें