फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीजी के लिए छात्रा को मिलेगी 84 हजार की छात्रवृत्ति

Fri, 28 Jun 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को परिवार की इकलौती संतान होना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति के तौर पर 84 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। मगर इसके लिए छात्रा को परिवार की इकलौती संतान होना जरूरी है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रा की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना चल रही है। यूजीसी की गाइडलाइन के तहत इस साल से इस योजना का लाभ गढ़वाल विवि में प्रवेश लेनी वाली उन छात्राओं को मिल पाएगा जो परिवार की इकलौती बेटी है। अर्थात जिसका कोई भाई या बहन न हो। गढ़वाल विवि के डीएसडब्लू प्रो़ एमएस नेगी ने बताया कि पीजी में प्रवेश के दौरान एक साल में 42 हजार रुपये जबकि दूसरे साल फिर 42 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) की वेबसाइट पर छात्रा को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रमाणपत्र, नोटरी व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही विवि की ऑनलाइन पीजी पंजीकरण पोर्टल पर भी सिंगल चाइल्ड का विकल्प भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें