फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शाकंबरी देवी को दो लाख की सहायता राशि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाकंबरी देवी को दो लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त बैंक ने अटल पेंशन योजना की उन्हें 15,500 रुपये की राशि भी दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गोयल ने बताया कि कुछ समय पहले गंगा दत्त का आकस्मिक निधन हो गया था, जो बैंक के ग्राहक थे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनकी पत्नी शाकंबरी देवी को सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा प्रबंधक विवेक जोशी सहित विपिन कुमार, रवि खत्री और मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें