फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा के भक्तों ने ढोल दमाऊं के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
श्रीनगर में रोटरी क्लब व गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे डा. गोविन्द पुजारी व डा. एसडी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर गंगा भक्तों ने ढोल दमाऊं के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली। मुख्यमार्गों से होते हुए शोभायात्रा अलकनंदा नदी किनारे शारदाघाट पहुंची, जहां रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शाम को आयोजित गंगा आरती में शामिल होने के लिए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कर्णप्रयाग विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर समिति की ओर शोभा यात्रा निकाली गई, जोकि मुख्यमार्गों से होते हुए अलकनंदा नदी किनारे शारदाघाट पहुंची। सुबह यहां रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। देर शाम गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह असवाल ने शारदा घाट पर आयोजित गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने गंगा आरती को गंगा की स्वच्छता, पवित्रता और धार्मिकता के लिए अच्छी पहल बताई। इस मौके पर गंगा आरती समिति की ओर से सांसद व विधायकों का स्वागत कर स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजक समिति की ओर से वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी व बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी को सम्मानित किया गया। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी व बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी ने शिविर में पहुंचे 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। साथ ही स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। इस दौरान गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, रोटरी क्लब अध्यक्ष नवल किशोर जोशी, गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विधा सिंह चौहान नरेश नौटियाल, वृजेश भट्ट, विमल बहुगुणा, समाजसेवी अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने किया।

श्रीनगर शारदाघाट पर गंगा आरती करते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत।- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें