फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका वामपंथ का पुतला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पौड़ी में वामपंथ का पुतला दहन कर प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मुख्यालय में अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला भी दहन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से विवि में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय स्थित बस अड्डे में अभाविप कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बस अड्डे से धारा रोड होते डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। और जेएनयू में हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक नितिन रावत व पूर्व सह-जिला संयोजक मयूर भट्ट ने कहा कि जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र-छात्राओं के पंजीकरण प्रक्रिया रुकवाने के लिए हिंसा की। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं पर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि अभाविप वामपंथी छात्र संगठनों की हिंसा का पुरजोर विरोध करता है। कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालो में नगर मंत्री रितिक असवाल, मोहित रावत, शुभम पोखरियाल, राजशेखर, दीपक रावत, रश्मि नेगी, इशिका बिष्ट, दीक्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें