फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 23 मई तक मंडल मुख्यालय में रहेगी ग्रीष्मोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनाकाल के बाद मंडल मुख्यालय में पहली बार सात दिवसीय ग्रीष्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पालिका प्रशासन ने मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यालय में आगामी 17 से 23 मई तक ग्रीष्मोत्सव की धूम रहेगी, जिसमें पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, लोक गायक अनिल बिष्ट, इंडियन आइडल फेम हेमंत बृजवासी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं स्थानीय कलाकार, प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में 17 मई की शाम पांच बजे बस अड्डे से मार्च पास्ट व सलामी लेकर मुख्य अतिथि ग्रीष्मोत्सव का आगाज करेंगे। शाम सात बजे रामलीला मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। पहली संध्या में स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 18 मई को स्कूलीे बच्चे, 19 को नटराज क्लब व सीनियर वर्ग के बच्चे प्रस्तुतियां देंगे। 20 मई को लोक गायक अनिल बिष्ट व साथी कलाकार, 21 मई को हिंदी गीत संध्या, 22 को पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, 23 मई को इंडियन आइडल फेम हेमंत बृजवासी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ग्रीष्मोत्सव के संयोजक व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्रीष्मोत्सव में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
लकी-ड्रा विजेता को मिलेगी वेगनार कार
ग्रीष्मोत्सव में होने जा रहे लकी-ड्रा में प्रथम विजेता को उपहार में वेगनार कार मिलेगी। द्वितीय विजेता को पल्सर बाइक, तृतीय विजेता को स्कूटी, इसके अलावा एलईडी टीवी, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, मोबाइल, मिक्सी, फ्रीज सहित 56 उपहार प्रदान किए जाएंगे। लकी-ड्रा के पुरस्कारों की घोषणा व वितरण भगवान कंडोलिया के भंडारे के दिन 12 जून को कंडोलिया खेल मैदान में होगी। संवाद
विज्ञापन

18 को होगी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
ग्रीष्मोत्सव में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 मई को कंडोलिया मैदान में किया जाएगा, जिसमें गढ़वाल हीरोज दिल्ली, वेस्टर्न कमांड इंडियन आर्मी, केरला पुलिस, पंजाब पुलिस, एसएसबी सिलीगुड़ी, सहारा स्टेट लखनऊ, खालसा वारियर्स चंडीगढ़, सनराईज लखनऊ, यंग फुटबाल क्लब पंजाब, उत्तराखंड पुलिस, गढ़वाल राइफल रेजीमेंट लैंसडाउन, अधोईवाला एफसी देहरादून, डीएफए पौड़ी, 11 गोरखा राइफल लखनऊ की टीमें शामिल होंगी। खेलो में इसके अलावा कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, रस्साकशी के साथ साथ-साथ अल्पना, मेहंदी, बेबी शो होगा। साथ ही पहली बार पतंगबाजी का रोमांच भी देखने को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें