फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटियों के लिए निशुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में जाकर देश सेवा की चाह रखने वाली बालिकाओं की सेना भर्ती के लिए यूथ फाउंडेशन ने राह आसान कर दी है। यूथ फाउंडेशन ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए सरदार भगवान सिंह विवि बालावाला देहरादून मेें निशुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। शिविर में बालिकाओं को शैक्षिक, मानसिक व शारीरिक रुप से सेना के लायक बनाया जाएगा। निशुल्क कैंप में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
विज्ञापन

पहली बार महिलाओं की सैन्य पुलिस में भर्ती होने जा रही हैं। इसके लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 30 जून तक चली थी। यूथ फाउंडेशन ने उक्त बालिकाओं को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने की मुहिम चलायी है।
फाउंडेशन के सदस्य सुरेश कापड़ी ने बताया कि बालावाला देहरादून में 10 जुलाई से उत्तराखंड की बेटियों के लिए निशुल्क कैंप शुरू किया गया है। इस कैंप का हिस्सा वही बालिकाएं बन पाएंगी, जिन्होंने भारतीय सेना पुलिस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इच्छुक बालिकाएं 20 जुलाई तक शिविर में प्रवेश ले सकती हैं। उनको कैंप में प्रवेश के लिए हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की अंकतालिका और स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में अनुभवी शिक्षिकाएं पाठ्यक्रम के साथ ही सेना के तौर तरीके सिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें