फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चार विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चार नए संकाय सदस्यों (विशेषज्ञ चिकित्सकों) की नियुक्ति हो गई है। वहीं तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक पद ऊपर नई नियुक्ति दी गई है। तीनों चिकित्सक कॉलेज में पहले से ही सेवाएं देते आ रहे हैं। संकाय सदस्यों की नियुक्ति से जहां कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा, वहीं कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में मरीजों की दिक्कत दूर होगी। सभी नियुक्तियां तीन साल के लिए संविदा पर की गई हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवज्योति बोरा को प्रोफेसर पद पर नई नियुक्ति दी गई है। वहीं एनेस्थीसिया विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय विक्रम को एसो. प्रो. पद पर नियुक्ति दी गई है। हड्डी रोग विभाग के सीनियर रेसिडेंट डॉ. मानवेंद्र रावत को सहा. प्रो. पद पर नियुक्ति मिली है। सर्जरी में डॉ. श्याम सुंदर नागपाल, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. यशिक, फोरेंसिक मेडिसिन में डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में डॉ. स्नेह लता मीना को सहा. प्रो. पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें