फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खराब मौसम के कारण दो दिन में चार उड़ानें रद्द

Sat, 22 Aug 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सड़क से करना पड़ा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पहाड़ में लगातार खराब मौसम का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को खराब मौसम के कारण हेरिटेज एविएशन की सुबह और शाम की दोनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दो दिन में चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को सड़क से आगे का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

हेरिटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर संचालन के लिए कम से कम 1500 मीटर की दृश्यता जरूरी है। इन दिनों लगातार बारिश, बादल और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण सुबह और शाम की उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रामानुज ने बताया कि उन्हें घरेलू कार्य से दिल्ली जाना था। वह श्रीनगर हेलिपैड पहुंचे थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान रद्द हो गईं। उन्हें टैक्सी से देहरादून के लिए जाना पड़ा। आरसीएस-उड़ान योजना के तहत देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच यह सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें