फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आचार्य नैथानी समेत चार शिक्षाविदों को मिली मानद उपाधि

Mon, 31 Aug 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिव्य गंगा मिशन हरिद्वार की पहल पर काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से गत 29 अगस्त को हरिद्वार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें उत्तराखंड के चार शिक्षाविदों को उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में देशभर से पहुंचे विद्वानों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों की मौजूदगी में डॉ. सुनीता डंडरियाल विद्यासागर, कोटद्वार के आचार्य सिद्धार्थ नैथानी, शोभा तिवाड़ी और लक्ष्मी चौहान को सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए। विशेष रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार के हिंदी एवं संस्कृत शिक्षक आचार्य सिद्धार्थ नैथानी के कार्यों की सराहना की गई। वहीं डॉ. सुनीता डंडरियाल विद्यासागर के शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया गया। शोभा तिवाड़ी और लक्ष्मी चौहान को सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें