पौड़ी। कोट ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सबदरखाल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के 39 से अधिक गांव के लोगों का स्वास्थ्य इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। बावजूद इसके अस्पताल में मरीजों की बुनियादी जांचें भी नहीं हो पा रही है।
पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर स्थित पीएचसी सबदरखाल में सबदरखाल बाजार समेत कुंडी, रणाकोट, कोटा, समन, नौगांव, पाली, चपरौली समेत 39 से अधिक गांवों का एकमात्र अस्पताल है लेकिन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव बना हुआ है। क्षेपं सदस्य कुंडी सुमन, रेखा देवी का कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी इसी अस्पताल के भरोसे है लेकिन अस्पताल पहुंचने पर मरीजों की खून की जांच समेत अन्य सामान्य जांचें तक भी नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल से एंबुलेंस बुुलाने के लिए मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है।
- 39 से अधिक गांवों की पीएचसी सबदरखाल में मामूली जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। बीते साल एक ग्रामीण को पीलिया हो गया था, अस्पताल में जांच नहीं होने होने से समय से बीमारी का पता नहीं चल पाया। अंत में उनकी मौत हो गई। - हेमंत चौहान, ग्रामीण।
- इतनी बड़ी आबादी केवल एक ही चिकित्सक के भरोसे है। समय पर उपचार नहीं मिलने से ग्रामीणों को जिला अस्पताल या श्रीनगर ही जाना पड़ता है। सिपाल सिंह, ग्रामीण।
- पीएचसी में चिकित्सक व फार्मासिस्ट के एक-एक पद स्वीकृत हैं, जिनमें दोनों कार्यरत हैं। जांचों के लिए कार्रवाई की जा रही है। जबकि अस्पताल में एम्बुलेंस स्वीकृत कराई जा चुकी है। - डॉ. अमित मेहरा, प्रभारी एसीएमओ पौड़ी।