फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Sun, 29 Mar 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी जनपद के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुआ। वर्ग में 45 प्रशिक्षार्थी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रशिक्षण प्रारंभ किया।
विज्ञापन


वर्ग में मुख्य शिक्षिका के रूप में आरुषि राणा वर्ग अधिकारी के रूप में कमला गोसाईं और वर्ग कार्यवाहिका के रूप में कृष्णा भट्ट हैं। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को योग, दण्ड प्रहार, व्यायाम, खेल, बौद्धिक सत्र और चिंतन-चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के वर्गों का उद्देश्य सेविकाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग बहनों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। व्यवस्था जुटाने में शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह और विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठानी का विशेष सहयोग रहा। जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें