फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहबाजार तक पहुंची जंगल की आग, अफरातफरी मची

विज्ञापन
तीर्थेनगरी देवप्रयाग से सटे चल पर्वत पर इस तरह दिखी आग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
तीर्थनगरी से सटे नृसिहांचल की पहाड़ियां विगत तीन दिनों से जल रही हैं। बृहस्पतिवार को जंगल की आग बाह बाजार व निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान परिसर के समीप तक पहुंच गई, जिससे बाजार और राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि परिसर के चारों ओर चहारदीवारी होने से आग परिसर के अंदर तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

नगर के समीप पौड़ी जिले में स्थित नृसिहांचल व डांडा नागराजा क्षेत्र पिछले तीन दिनों से आग की चपेट में है। मरोड़ा गाड़ के दोनों ओर की पहाड़ियों के जंगल आग से जल कर राख हो चुके है। डांडानागराजा क्षेत्र के पीपल कोटी, बैजाणगांव, कापड़ व रीई गांव के समीप तक जंगल की आग पहुंच चुकी है। जबकि नृसिहांचल स्थित पयाल गांव, सौड, सिराला, घुडेत जखनी, खेड़ा के जंगलों को नष्ट करती हुई आग बाहबाजार तक पहुंची है। जंगल में आग लगने से जंगली जानवर भी अपनी जान बचाने को बस्तियों की ओर दौड़ रहे है। इसके साथ ही दशरथांचल पहाड़ के जंगलों में भी फिर से आग लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें