फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Department refuses to give compensation

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के हमले में घायल हुई किशोरी को वन विभाग ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया है। किशोरी की मां ने वन विभाग पर मुआवजा देने से मुकरने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जल्द मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मांडाखाल में विगत वर्ष 23 अक्तूबर को गुलदार ने हमला कर किरन सिंह की पुत्री काजल को घायल कर दिया था। काजल की मां पुष्पा देवी ने बताया कि घटना के दूसरे दिन वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें तात्कालिक मुआवजे के तौर पर 15 हजार की धनराशि नकद दी थी और शेष 35 हजार की मुआवजा राशि खाते में ट्रांसफर करने की बात कही थी लेकिन अभी तक वह राशि खाते में नहीं आई है। अब वन विभाग शेष 35 हजार की राशि देने से साफ इंकार कर रहा है। कहा कि बेटी अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो पाई है, जिसके चलते उन्हें उपचार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में जल्द मुआवजा प्रदान किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग केएस रावत ने बताया कि चिकित्सीय प्रमाणपत्र के अनुसार काजल गुलदार के हमले में साधारण घायल हैं। मानकों के तहत साधारण घायल को 15 हजार की मुआवजा राशि दी जाती है, जो उन्हें पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें