पौड़ी शिक्षा परिसर में प्रदर्शन करती भोजन माताएं।
- फोटो : PAURI
सीटू से संबंध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ने शिक्षा परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। मांगों का समाधान नहीं होने पर भोजन माताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को शिक्षा परिसर में डीईओ बेसिक कार्यालय के बाहर भोजन माताओं ने धरना दिया। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल ने कहा कि भोजनमाताएं लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। कहा कि राज्य सरकार छात्र संख्या कम होने का हवाला देकर स्कूलों को बंद करने जा रही है। जिसका भोजन माताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भोजनमाताओं को बोनस भुगतान, न्यूनतम वेतन 18 हजार किए जाने सहित कई अन्य मांगों पर जल्द कार्यवाही ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीटू जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला प्रभारी टीका प्रसाद पोखरियाल, उर्मिला चमोली, अनिता देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, बीना देवी, रीना देवी, सम्पत्ति, सरोजनी, सूरजी देवी आदि शामिल थे।