फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो खैर नहीं...

विज्ञापन
ौड़ी में मासिक अपराध बैठक में अधिकारी से प्रगति रिपोर्ट लेते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
नए वर्ष के जश्न में हुड़दंग करना मंहगा पड़ सकता है। एसएसपी ने माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि सीएए व एनआरसी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रहेगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज व 31 दिसंबर को नए वर्ष के जश्न के दौरान यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। एसएसपी ने कहा कि जनपद में इस वर्ष अपराध में कमी आई है। शांति व्यवस्था में जनपद का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि एमवी एक्ट की कार्रवाई में कुछ कमी रही है। नए साल में इसमें सुधार किया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, सीओ सदर वंदना वर्मा, श्रीनगर कोतवाल एनएस बिष्ट, पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें