श्रीनगर। पौड़ी-देहलचौरी मोटरमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में घायल 10 मे से अब पांच मरीजों का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। बाकी लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
बृहस्पतिवार को दीपक के पैर का आर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। जबकि सोनाली एवं मुन्नी देवी का हड्डी रोग विभाग में इलाज चल रहा है। वहीं सर्जरी विभाग में दीपक रावत एवं विमला देवी का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोग ठीक होकर घर चले गए हैं।
जबकि दो घायलों को उनके स्वास्थ्य को देखते हुए न्यूरो डॉक्टरों की जरूरत पर सुपरस्पेशलिस्ट सेंटर भेजा गया। कहा कि कुछ लोग बेवजह अफवाह फैलाकर, नारेबाजी कर व चिकित्सकीय कार्यों में बाधा डालकर चिकित्सकों के मनोबल को हतोत्साहित करने का काम रहे हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए कोतवाली श्रीनगर को तहरीर दी गई है।