पौड़ी ब्लाक मुख्यालय में स्थित स्वतंत्रता संग्राम शहीद एंव सैनानी शिलापट।
- फोटो : PAURI
ब्लॉक में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद एवं सैनानी की स्मृति में एक शिलापट्ट बनाया गया है, लेकिन उस पर सेनानियों व शहीदों के नाम के सिवा कोई अन्य जानकारी अंकित नहीं की गई है। इससे आश्रितों व समाज सेवियों में कड़ी नाराजगी है।
परिसर में शिलापट्ट पर चित्र सिंह, चंद्र सिंह, गोपालराम डोभाल, कोतवाल सिंह, उमराव सिंह, सकलानंद, नत्थीराम, मंगलानंद, ह्दयनारायण, सिलेपोनंद, महिमानंद के नाम अंकित हैं, लेकिन पते अंकित नहीं किए गए हैं। आश्रित व बैंग्वाड़ी गांव निवासी मुलकराज अधिकारी ने बताया कि शहीदों की वास्तविक पहचान के लिए शिलापट्ट पर नाम के आगे इनकी गांव व निवास का पता तक अंकित नहीं किया गया है, जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है। नमन चंदोला ने कहा कि प्रशासन की औपचारिकता वाली कार्यशैली साफ झलक रही है। उन्होंने डीएम को कार्रवाई की मांग की। जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि जानकारी मिलते ही शिलापट्ट पते अंकित किए जाएंगे।