पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने सिया-राम मंदिर का शिलान्यास किया। श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति मंदिर का निर्माण करेगी। 10 लाख की लागत से तैयार होने वाले मंदिर के लिए समिति ने चंदा एकत्र करना शुरू कर दिया है।
समिति अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि षटकोणीय मंदिर का डिजाइन जल्द ही तैयार हो जाएगा। 22 फीट ऊंचे मंदिर में 6 फीट का आधार होगा। 10 लाख की लागत से मंदिर तैयार किया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए विकास मार्ग निवासी राजेंद्र सिंह गुर्साइं ने 10 हजार दिए। इससे पूर्व रामलीला मैदान में पूजा-आरती की गई। इसके बाद हनुमान ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक महिताब रावत, गौरी शंकर थपलियाल, सचिव राम सिंह रावत, उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, वीरेंद्र रावत, लोक गायक अनिल बिष्ट, वीरेंद्र खंकरियाल, सुदर्शन बिष्ट, मंगल सिंह, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
सीता माता मंदिर में 108 दीये जलाए
पौड़ी/पाबौ। विकास खंड कोट के फलस्वाड़ी गांव में बुधवार का दिन ग्रामीणों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन की खुशी में यहां स्थित सीता माता मंदिर में 108 दीये जलाए गए।
मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने कहा कि सरकार सीता माता की भूमि को जल्द ही सीता सर्किट के रूप में विकसित करने जा रही है। संचालन प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, अपरशिक्षा निदेशक बेसिक एसपी खाली, ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, ग्राम प्रधानसरोज रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र जुयाल, संजय बलूनी आदि शामिल थे।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस मौके पर विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद चतुर्वेदी, आशीष जोशी, द्वारिका प्रसाद, सचिन, अनिल थपलियाल, दिनेश खर्कवाल, अनूप देवरानी, राकेश नौडियाल आदि शामिल रहे।
पालिका के डमरु हॉल में भाजपाइयों ने कीर्तन मंडली के साथ दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, जिला प्रवक्ता गणेश भट्ट, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, सुरेंद्र जुगरान, सुषमा भंडारी, सुमनलता ध्यानी, कमला रावत आदि शामिल रहे। नारी-समर्थ भारत की कार्यकर्ताओं ने अखंड रामायण का पाठ किया। पाबौ में व्यापारियों ने झांकी निकाली।