कीर्तिनगर ब्लाक के लक्ष्मोली में वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : SHRINAGAR
ब्लाक कीर्तिनगर के लक्ष्मोली में प्रकल्प प्रबंध समिति (देवभूमि उत्तरांचल जन सेवा न्यास) की ओर से सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर देश के लिए बलिदान होने वाले क्षेत्र के 30 से अधिक वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश हमेशा वीरों के इस बलिदान को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. राकेश भट्ट ने कहा कि देश पर बलिदान होने वालों को हमेशा याद रखा जाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अ.प्रा. ब्रिगेडियर राजबहादुर शर्मा ने की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, प्रो. मोहन सिंह पंवार, डा. अरविंद दरमोड़ा, विनय घिल्डियाल, मुकेश चंद्र लखेड़ा, संजय घिल्डियाल, भगवती प्रसाद घिल्डियाल, दिनेश असवाल, भारत गगन व कुसुम चमोली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया।