फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेले में मिल रही आधार अपडेड करने की सुविधा

Fri, 07 Nov 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आधार एवं डाक सेवाओं के स्टॉल लगाए गए हैं। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि आम नागरिकों के लिए एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि उनके भेजे गए पत्र पर डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले में विशेष डाक सेवा एवं आधार सुविधा स्टॉल स्थापित कराया है। इस स्टॉल पर नागरिकों को आधार पंजीकरण और अपडेट, पेंशनधारियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की सुविधा, डाक जीवन बीमा पॉलिसी तथा अन्य डाक योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह विशेष सुविधा 10 नवंबर तक मेले के दौरान जारी रहेगी।




महालक्ष्मी किट का किया वितरण
बैकुंठ चतुर्दशी मेला स्थल आवास विकास मैदान में बाल विकास परियोजना खिर्सू द्वारा धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की संयोजक बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिन्दोला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं निगम के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य शिविर आज होगा समापन
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शनिवार को समापन होगा। शिविर में मेदांता अस्पताल गुरूग्राम हरियाणा द्वारा शुगर, एबीएमडी, ब्ल्ड प्रेशर, ईसीजी आदि का परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में कार्डिक फिजिशियन डाॅ. सुरेंद्र तनेजा और जलरल फिजिशियन डाॅ. कौशिकी आदि सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें