श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व सड़कों की स्थिति बदहाल होने पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता मोहन लाल जैन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नगर आयुक्त/एसडीएम श्रीनगर को ज्ञापन देकर लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल इसका समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि रेलवे मोटर पुल से लेकर नगर निगम चौराह स्थित पीपलचौरी तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और पानी का रिसाव होने व सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के चलते राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। नर्सरी रोड पर गड्ढों में पानी भरने व सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किल हो रही है।
मार्ग की बदहाल स्थिति होने से यहां पर दुर्घटना होने की संभावना बनी है। मार्ग में अधिकांश विद्यालयों के बच्चों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम में जोड़े गए नए ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से विद्युत व्यवस्था दुरुस्त किए जाने और सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर नगर निगम के कार्यों को धरातल पर उतार कर जनता को उसका लाभ दिलाए जाने की मांग की है। संवाद