फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर माने छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्र संघ ने कुलसचिव से मुलाकात कर समस्याओं पर कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताया। छात्र संघ ने यूजी और पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने सहित कुलसचिव को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत और उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं को लेकर गढ़वाल विवि के कुलसचिव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आक्रोश जताया कि पूरे देश में आरटीआई के लिए 10 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि गढ़वाल विवि की ओर से 600 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। विगत दो वर्षों से डिग्री निकालने के लिए छात्रों को कैश काउंटर से फार्म उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। छात्रों की ओर से ऑनलाइन शुल्क जमा करने के दौरान धनराशि कटने के बाद भी ट्रांजेक्शन फेल दिखाया जा रहा है। यह धनराशि भी छात्रों के बैंक खाते में वापस नहीं आ रही है। कुलसचिव की ओर से प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में आयुष मियां, कैवल्य जखमोला, सुधांशु थपलियाल, रजत रावत, आयुष कंडारी, विकास रावत व पुनीत अग्रवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें