फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पेयजल से वंचित किए जाने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नयालगढ़ एकल पेयजल लाइन के पुनर्गठन के पश्चात नयालगढ़ की कुछ बस्तियों को पेयजल से वंचित किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संदर्भ में एसडीएम को दिए ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा है कि 30 वर्ष से उक्त एकल पेयजल योजना से उनकी बस्तियों में पानी आता था, लेकिन योजना के पुनर्गठन किए जाने के बाद अन्य गांवों को भी योजना से जोड़ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के पुनर्गठन के बाद मूल गांव नयालगढ़ की कुछ बस्तियों को पेयजल योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि उक्त बस्ती में दो दिव्यांग भी हैं। उन्होंने एसडीएम से संबंधित विभाग को इस समस्या के तत्काल समाधान किए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की। मांग करने वालों में बिंदा देवी, बिजलाोदवी, कुशला देवी, पुष्पा देवी, भगत सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, दिनेश बहुगुणा, विमला देवी, सीता देवी, लक्ष्मी प्रसाद, आनंद सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें