पौड़ी। जिला प्रशासन और खेल विभाग की संयुक्त पहल पर शुक्रवार (आज) से कंडोलिया मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी डीएसओ जयवीर रावत ने बताया कि पुरुष ओपन वर्ग केे लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ समेत सभी जनपदों से टीमें पहुंच गई हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक होगी। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।