पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को 80 हजार पोस्ट कार्ड भेजेंगे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पोस्ट कार्ड भेजने के लिए नवरात्र के प्रथम दिन 17 अक्तूबर से अभियान की शुरुआत किए जाने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार को मुख्यालय में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें मोर्चा के प्रांतीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा लंबे समय से सरकार से गुहार लगा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। पोखरियाल ने कहा कि अभियान के तहत जनपद से 8 हजार पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। मंडलीय संयोजक जसपाल सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू न होने के कारण कई शिक्षक, कर्मचारी सेवानिवृति के बाद स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर निर्मला थापा, कविता, सीमा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह नेगी, अशोक चौहान, इमरान हुसैन, शैलेंद्र नेगी, मेहरवान सिंह, प्रदीप कुमार, पार्वती रावत, दीपक, रश्मि आदि शामिल थे।