जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ बैठाई जांच के विरोध में कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ जांच वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार यदि जल्द मांग वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से बाइक रैली निकाली। एसोसिएशन के मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ सरकार की ओर से जांच बिठाई गई है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों की सुध लेने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई पर उतर आई है। उन्होंने जल्द सरकार से प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ जांच वापस लेने की मांग की। बाइक रैली में एसोसिएशन के संयोजक जसपाल रावत, संजय नेगी, संग्राम सिंह, महेश गिरी, प्रदीप सजवाण, जयदीप रावत, सुभाष चमोली, श्रीकृष्ण उनियाल और मंगल सिंह मौजूद रहे।
गोपेश्वर में भी उत्तराखंड जनरल ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में नियुक्ति का प्रथम पद पूर्व की भांति अनारक्षित करने, प्रत्येक माह की जा रही वेतन कटौती को बंद करने और विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन जोशी, महामंत्री विमल बिष्ट, संतोष भंडारी, हीराबल्लभ जोशी, प्रमोद भट्ट, बीएस बिष्ट, राकेश पंवार, पुष्कर बिष्ट, भीम सिंह, मनोज वैष्णव आदि मौजूद थे।
कोटद्वार में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी बुद्धापार्क में एकत्र हुए और यहां से कार्यकारी अध्यक्ष संतन सिंह रावत की अगुवाई में नगर में बाइक रैली निकाली। रैली झंडाचौक, नजीबाबाद रोड आदि हुए तहसील पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। बाइक रैली में कोटद्वार शाखा के मुख्य संयोजक सरदार नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष गणेश गौड़, परवीन रावत, राकेश नेगी, रूमा भारद्वाज, ऊषा चमोली, रेखा बलूनी, पूनम नेगी, कल्पना, युद्धवीर सिंह रावत, हेमंत रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो
कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
नई टिहरी। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच निरस्त करने, कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, रोस्टर में पहला पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति देने, एक दिन के वेतन कटौती और डीए फ्रीज को वापस लेने की मांग को लेकर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। रैली में जिला महामंत्री राकेश भट्ट, जिला प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, राजीव नेगी, जीतमणि भट्ट, मनोहर कुड़ियाल, किशन चौहान, सतीश बिजल्वाण, देवेंद्र गुनसोला, परवेज आलम, रविंद्र रावत, पूर्ण नेगी, दिवाकर अंथवाल, राजेश चौहान, त्रिलोक नेगी शामिल रहे।
रुद्रप्रयाग में जनरल-ओबीसी शिक्षक कर्मचारियों ने गुलाबराय से बाजार होते हुए विकास भवन तक रैली निकाली। रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण, सौम्य ढौंडियाल, मानवेंद्र सिंह बत्र्वाल, राजेश पुरोहित, अंकित रावत, मगनानंद भट्ट, बीरेंद्र कठैत, रेवत सिंह, हर्षवर्धन रावत, दिनेश भट्ट, कालिका भट्ट, महादेव मैठाणी, धनंजय भट्ट, लक्ष्मी नेगी, सुखबीर बिष्ट आदि शामिल थे।