फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बैनर व पोस्टर से पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पोस्टर व बैनरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों पर रहकर विभिन्न जागरूकता संबंधी पोस्टर व बैनर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि एक अक्तूबर 2005 के बाद से सरकारी सेवा में नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। पुरानी पेंशन बंद होने से कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कहा कि नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों का पैसा शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। इस पैसे का कोई लेखा-जोखा भी नहीं है। कहा कि सासंदों व विधायकों को पांच साल चुने जाने के बाद पेंशन का लाभ दिया जाता है, लेकिन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। अभियान में मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, गढ़वाल संयोजक जसपाल रावत, सोहन रावत, कुलदीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें