फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौडी। पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। मुख्यालय में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर व काली टोपी पहन कर एनपीएस का विरोध जताया।



पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों व शिक्षकों ने एक अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाया। मोर्चा के तहसील संयोजक डीएस रावत व पौड़ी नगर शाखा अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने तक एक अक्तूबर को इसी तरह का विरोध किया जाएगा। कहा कि आज के ही दिन सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) को पूरे देश में लागू किया।
विज्ञापन


बताया कि कर्मचारियों के साथ हुए धोखे को लेकर इसे काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों ने कई बार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़क से संसद तक आंदोलन किए। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर मौन बनी हुई है। जयदीप रावत कहा कि विधायक, सांसद व मंत्री पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित हैं। जबकि कर्मचारियों के लिए एनपीएस व यूपीएस का लॉलीपॉप थमाया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार पेंशन के नाम पर कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है। बताया, आज जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें महज 700, 1200 व 1600 रुपये की पेंशन दी जा रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। है। इस दौरान जसपाल सिंह, रश्मि कठेत, कविता, दीपक नेगी, धर्मेंद्र उनियाल, रेवती ढंगवाल, मनोज काला, संग्राम नेगी, जसपाल रावत, दीपक कांत और नरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें