जनपद का नेहरू युवा केंद्र बुनियादी शिक्षा को रोजगारपरक बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। साथ ही केंद्र कोविड, फिट इंडिया, संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगा।
विकास भवन सभागार में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में मतदान जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए। केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने विगत वर्ष 2020-21 में किए गए कार्यक्रमों में जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोरा ने कहा कि नशा मुक्त अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने, पौड़ी जनपद को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सोशल मीडिया में फोटोग्राफ के माध्यम से युवा सहभागिता निभा सकते हैं। इस मौके पर डीडीओ वेद प्रकाश, एसीएमओ डा. अशोक तोमर, डीपीआरओ एमएम खान, योगंबर पोली आदि मौजूद रहे।