फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गांव में हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया

Sun, 15 Nov 2015 08:05 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे सनेह पट्टी के रामपुर गांव में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम ढलते ही हाथी के झुंड और टस्कर खेतों में घुस रहे हैं, जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। शनिवार रात को जंगल से आबादी क्षेत्र में घुसे एक टस्कर हाथी ने काश्तकार को दौड़ा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर शाम रामपुर निवासी कमल सिंह रावत अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच एक टस्कर जंगलों से निकलकर आबादी में घुस आया और उन्हें देखकर हमला करने के लिए दौड़ा। कमल सिंह रावत ने शोर मचाते हुए जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी। हाथी ने काफी दूर तक पीछा किया। ग्रामीण मोहन सिंह रावत का कहना है कि ग्रामीणों में हाथी की दहशत बनी हुई है। इससे पूर्व हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर घायल हो चुका है। काश्तकारों का रात को खेती, सिंचाई के काम से बाहर निकलना जान को जोखिम में डालने से कम नहीं है। लोगों की मानें तो टस्कर अब पटाखों की आवाज से भी नहीं डर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें