फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

Thu, 12 Nov 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के दिन बुधवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग के सोना नदी रेंज में लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। कालागढ़ पुलिस ने वन विभाग की मदद से जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वन अधिकारियों के अनुसार यूपी के बढ़ापुर गांव का निवासी अनीस (50) पुत्र चंदा दीपावली के दिन लकड़ी बीनने के लिए दो अन्य ग्रामीणों के साथ सोना नदी रेंज में पाखरौ के जंगल गया था। यहां धौलखंड बीट में अचानक सामने से आए हाथी ने अनीस पर हमला कर दिया। हाथी ने उसका सिर और छाती कुचल डाली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसके साथ गए दो अन्य ग्रामीण दहशत में भागते हुए किसी तरह गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और शाम को शव बरामद किया। डीएफओ डा. कोकोरोसो ने कोटद्वार में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


उधर, बढ़ापुर के सभासद शुभाकंर गुप्ता समेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका ग्रामीण क्षेत्र से सटा है, जहां लोग वर्षों से लकड़ी बीनने के लिए पड़ोस के जंगलों में जाते रहे हैं।

वर्ष 2015 में हाथियों के हमले की घटनाएं
12 जनवरी, को कोटद्वार रेंज में सुखरौ बीट में लकड़ी बीनने गई शिवपुर निवासी गंगोत्री देवी पर हाथी ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
20 जनवरी, लैंसडौन वन प्रभाग के कोटडी रेंज में वन दरोगा भारत सिंह चौधरी गश्त कर रहे थे। तभी मोड़ पर खड़े हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पटककर मार डाला।
विज्ञापन

19 सितंबर-लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज में चारापत्ती लेने गए कुंभीचौड़ निवासी सुनीता अधिकारी को हाथी ने पटककर मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें