फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाओ

Tue, 10 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ ब्लाक के बुरांशी गांव के ग्रामीणों ने नौठा बाजार में प्रदर्शन कर प्रशासन क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन पर क्षेत्र अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन के इस रवैये से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है।
विज्ञापन


बुरांशी क्षेत्र की महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, विजय खंकरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल की अगुवाई में बुरांशी के ग्रामीण नौठा बाजार में एकत्रित हो गए।

उन्होंने क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की। सुरेंद्र नौटियाल, बीरबल रावत, मनोज, घनश्याम नेगी आदि ने कहा कि बुरांसी ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री होने से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


शराब की अवैध बिक्री होने से कई नशेड़ी दिन में शराब पीकर ऊधम मचाना शुरू कर देते हैं। आपस में गाली गलौज करते हैं। जिससे क्षेत्र में माहौल पूरी तरह खराब हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शराबी नौठा बाजार में भी समय-समय पर आपस में मारपीट करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सिंह रावत, चित्रकला देवी, जसमति देवी समेत कई लोग शामिल थे।

78 बोतल अवैध शराब बरामद

पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों से 78 बोतल अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है साथ ही एक जीप को सीज किया गया है।

थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि दीपावली पर्व पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए उनकी अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत पुलिस दल ने कंडोलिया के समीप दिऊसा निवासी जयकृत सिंह से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की। जिला अस्पताल के समीप टैक्सी स्टैंड से धनाऊ तल्ला निवासी दिलवर सिंह और प्रताप सिंह से 60 बोतल बरामद की। अवैध शराब ले जाने पर इनकी जीप को भी सीज किया गया है।

खांड्यूसैण में खोलाचौरी निवासी प्रदीप से 12 अद्धे अवैध शराब बरामद की। उन्होंने इस मामले में चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें