फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल ने पकड़ी आग, एक घंटे जलता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां नगर क्षेत्र में डांग रोड पर बृहस्पतिवार रात एक विद्युत पोल ने आग पकड़ ली। लगभग एक घंटे तक पोल जलता रहा। गनीमत रही कि घटना के वक्त पोल के समीप कोई खड़ा नहीं था। वहीं इस घटना के चलते कीर्तिनगर बाजार क्षेत्र में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे कीर्तिनगर के डांग-धारी मोटर मार्ग पर स्थित एक आवासीय भवन से मात्र 10 मीटर दूर एक विद्युत पोल से अचानक चिंगारियां निकलने लगी। देखते ही देखते पोल से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत वितरण खंड के कर्मचारियों को दी। जिस पर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद की की गई। आग से पोल को ऊपरी हिस्सा लगभग गल गया। इधर, विद्युत वितरण खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर ने बताया कि स्पार्किंग की वजह से पोल में आग लगी। पोल को बदला जाएगा। शुक्रवार सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें