फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाए जाय कोरोना सैंपलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। युवा कांग्रेसियों ने कोरोना सैंपलों की जांच बढ़ाने जाने की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन सरकार अभी तक जांच बढ़ाने को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को इस वैश्विक महामारी में राहत देने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट बनाना चाहिए था, लेकिन सरकार जगह-जगह वर्चुअल रैली कर अपना प्रचार-प्रसार में जुटी है। कहा कि सरकार जांच नहीं बढ़ा सकती है तो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस्तीफा दे देना चाहिए। धरना देने वालों में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आकाश रावत, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, दीपक नौटियाल, आकाश रावत, अंकित सुंद्रियाल, मुकुल कुमार, तरुण गौड़, प्रमोद, संजना गुजराल, संया व पूजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें