फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा: जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, चारापत्ती लेने गई थी जंगल

Tue, 28 Dec 2021 09:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा

सार

ढौंटियाल के सरपंच बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी सिमलसेरा, ढौंटियाल कुगड्डा चौकी के पास अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक बाघ ने सावित्री देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग (केटीआर) के प्लेन रेंज के जंगल में चारापत्ती लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से बाघ पर प्रहार कर उससे अपनी जान बचाई। महिला के पैरों पर बाघ के पंजों से जख्म हो गए हैं।

विज्ञापन


ढौंटियाल के सरपंच बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी सिमलसेरा, ढौंटियाल कुगड्डा चौकी के पास अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक बाघ ने सावित्री देवी पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए बाघ पर दरांती से प्रहार किया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बाघ पंजों से उसके पैर पर हमला कर चुका था।

साथी महिलाएं और लोग घायल महिला को कुगड्डा चौकी लाए। प्लेन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र भट्ट भी सूचना पर घायल महिला को देखने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उक्त घटना ककडबाड़ी बीट के बिजोरागाड ब्लाक के कंपार्टमेंट चार की है। परिजनों को महिला के उपचार के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। कोटद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें