फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए डॉ. प्रकाश को मिला वैज्ञानिक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रकाश फोंदणी को वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया है। उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह के हाथों उनको यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

डॉ. प्रकाश 10 साल से सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर शोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें से कई शोधपत्रों को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं में स्थान मिला है। गूगल स्कॉलर में उनको 915 साइटेशन मिला है।
वे उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिसा, हिमाचल प्रदेश, नेपाल और कतर में शोध कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में डा. प्रकाश राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में वनस्पति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, प्रो. पुष्पा नेगी, प्रो. आरके मैखुरी ने उन्हें बधाई दी। इससे पहले डॉ. प्रकाश युवा वैज्ञानिक अवार्ड, यूकोस्ट अवार्ड, डीएसटी अवार्ड और पोस्ट डॉक्टरेट फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें