फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबट्टाखाल क्षेत्र को जीरो टाइगर जोन घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने गुलदार के हमले में मारी गई महिला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र को जीरो टाइगर जोन (क्षेत्र में कोई गुलदार न रहे) घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने चौबट्टाखाल क्षेत्र को जीरो टाइगर जोन घोषित किए जाने की मांग रखी थी, जिस पर तत्कालीन सीएम ने प्रमुख सचिव वन को जीरो टाइगर जोन बनाने को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में विभाग ने आज तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन वन्यजीवों की हिंसक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। एआईसीसी सदस्य बिष्ट ने परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने व क्षेत्र को जल्द जीरो टाइगर जोन घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें