फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहलीबार पैतृक गांव पहुंचे डा. निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक पहली बार अपने पैतृक गांव पिनानी पहुंचे। यहां ग्रामीणों व परिजनों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया। इस दौरान पिनानी सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक अपने अतिथियों सहित पैतृक गांव पिनानी पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने दो मंजिला नवनिर्मित अपने घर में गृह प्रवेश किया। भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार से घर की पूरी जानकारी ली। डा. निशंक ने करीब 20 मिनट कुलदेवी की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने गांव के अपने पुराने घर ले जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, सांसद अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से बालपन की यादें सांझा कीं। डा. निशंक ने उन्हें अपने पढ़ाई कक्ष, शयन कक्ष व खेल की पगडंडियां दिखाईं। उन्होंने बताया कि उन्होेंने कक्षा पांचवीं तक राप्रावि पिनानी और हाईस्कूल की परीक्षा दमदेवल से उत्तीर्ण की। जन्मभूमि को वह कभी नहीं भूल सकते। डा. निशंक, सीएम सहित अन्य अतिथियों ने घर के आंगन में जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर उनके बड़े भाई शशिधर पोखरियाल, भतीजे बुद्धिराम पोखरियाल, मदनमोहन पोखरियाल, राजेंद्र अणथ्वाल, एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें