जगदीशिला डोली यात्रा सातवें दिन देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान करने के बाद श्रीनगर पहुंची।
डोली यात्रा के नगर में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष, सभासदों समेत स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। कीर्तिनगर में डोली यात्रा की पूजा कर दुआ मांगी गई।
जगदीशिला डोली ने सोमवार सुबह रघुनाथ मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों की पूजा अर्चना के बाद डोली यात्रा कीर्तिनगर के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हुई। बागवान, मलेथा, कीर्तिनगर में स्थानीय निवासियों ने डोली का स्वागत किया।
ढुंडप्रयाग में डोली ने स्नान किया। श्रीनगर पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, सभासद जितेंद्र रावत, मनीष नौटियाल, अनूप बहुगुणा, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बीरेंद्र नेगी सहित स्थानीय निवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। डोली यात्रा समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि डोली रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ जाएगी।