फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशियन के लिए सड़क पर उतरे लोग

Wed, 11 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त अस्पताल कोटद्वार में चार महीने बाद भी फिजीशियन की तैनाती न होने से गुस्साये विभिन्न संगठनों के लोगों ने शहर में जोरदार रैली निकाली।
विज्ञापन


 फिजीशियन की तैनाती नहीं होने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की।

आंदोलनकारी संगठनों ने चेताया कि यदि शीघ्र फिजीशियन की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार दिन में कई संगठनों से जुडे़ लोग हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए।

यहां उन्होंने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली बदरीनाथ मार्ग होते हुए सरकारी अस्पताल पहुंची और यहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आईएस सामंत के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओें ने कहा कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के गृह नगर कोटद्वार का चिकित्सालय चार महीने से फिजीशियन के बिना चल रहा है।

हर रोज आने वाले करीब तीन सौ से अधिक मरीजों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।  
रैली में में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, साहित्यांचल के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, स्व. सरोजनी देवी लोक सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, हिमालयन कंजरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, सुषमा जखमोला, जेपी बुड़ाकोटी, योगेश पांथरी, रतन सिंह नेगी, गीता बुड़ाकोटी, माया ध्यानी, रजनी, अनसूया मुंडेपी, सुखदेव शास्त्री, प्रधान डबल सिंह रावत, सुमित्रा रावत, गीता बुड़ाकोटी और आलम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें